
रेड क्रॉस का प्रतिनिधिमंडल मिला उपायुक्त से
गिरिडीह: रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह शाखा का एक प्रतिनिधिमंडल आज चेयरमेन अरविंद कुमार की अगुआई में नए उपायुक्त श्री रामनिवास यादव जी से मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त का स्वागत मोमेंटो, शॉल व बुके देकर किया गया। इस दौरान ब्लड बैंक में रक्त की कमी व रक्तदान शिविर लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में चेयरमेन अरविंद कुमार के अलावे सचिव विवेश जालान, उप चेयरमेन चरणजीत सिंह सलूजा, उप सचिव डॉ निकिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान,कार्यकारिणी सदस्य संजय भूदोलिया व डॉ तारकनाथ देव समेत कई सदस्य मौजूद थे।