चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल गिरिडीह के नए उपायुक्त से मिल स्वागत एवं अभिनंदन किया

गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल गिरिडीह के नए उपायुक्त से मिल स्वागत एवं अभिनंदन किया

गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स केक प्रतिनिधि मंडल आज गिरिडीह के नए उपायुक्त श्री राम निवास यादव से उनके कार्यालय कच्छ में मुलाकात की और उनका गिरिडीह जिला में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्यों ने गुलाब भेंट कर उपायुक्त महोदय को अपना परिचय दिया गया तथा वरीय सदस्य श्री अशोक जैन श्री अमरजीत सिंह एवं श्री गुणवंत सिंह द्वारा शॉल ओढ़ाकर उपायुक्त महोदय का अभिनंदन किया गया।
उपायुक्त महोदय से गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं, मायका व्यवसाय से जुड़ी समस्याएं तथा सभी मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण और जाम से संबंधित समस्याओं के लिए विस्तार से वार्ता की गई।
प्रतिनिधि मंडल में श्री अशोक जैन श्री अमरजीत सिंह श्री गुणवंत सिंह श्री निर्मल विश्वकर्मा श्री प्रदीप अग्रवाल प्रमोद कुमार विकास खेतान संजय भदोरिया मुकेश जालान सुनील मोदी निर्मल सलाम पुरिया आदि कई सदस्य उपस्थित रहे।
उपायुक्त महोदय ने चेंबर के सभी बातों को ध्यान से सुना तथा उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया साथ ही यह भी बताया कि चैंबर समय-समय पर शहर एवं जिला से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराने का कष्ट उठाएं ताकि गिरिडीह जिला को विकास के पद पर और भी आगे बढ़ाया जा सके।
उपायुक्त महोदय ने यह भी आश्वासन दिया कि चैंबर जब भी बैठक करना चाहे, बैठक की जाएगी और जब भी जिला प्रशासन को जरूरत होगी तब चैंबर को आमंत्रित किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks