श्रमदान कर रहे साथी के चोट लगने पर इमरजेंसी में इलाज कराया

सुबह हो रही बारिश में भी ईशन नदी पर श्रमदान हुआ

एटा, ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत दूसरे दिन ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के उद्देश्य से प्रेरणा स्रोत ईशन बचाओ अभियान एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी के नेतृत्व में सुबह हो रही हल्की बारिश में भी एक दर्जन से अधिक संख्या में लोगों ने ईशन नदी पर अरथरा पुल के पास पहुंचकर कर श्रमदान किया उक्त श्रमदान में सहयोग कर रहे है साथी अंकित चौहान पुत्र श्री रामगोपाल सिंह निवासी अरथरा के फावड़ा फिसलने की वजह से पैर में चोट लगने पर इमरजेंसी में भर्ती कराकर तत्काल इलाज कराया उसके पश्चात पुनः श्रमदान कार्यक्रम सुचारू रखा कल दिनांक 03.06.2025 को प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक ईशन नदी पर पुनः श्रमदान किया जाएगा तथा हवन यज्ञ का कार्यक्रम भी किया जाएगा उपरोक्त कार्यक्रम में सभी सम्मानित साथियों का स्वागत है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- हरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ विष्णू चौहान, जितेन्द्र चौहान, जफरुद्दीन, अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह, हर्ष चौहान, आशीष राघव, अमर, अजय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks