
एटा जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से दिनांक 26-05-2025 को निम्नलिखित कार्यवाही कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 से SNO/DNO/INO/HOI तथा छात्र के बायोमेट्रिक आन्थेन्टिकेशन की कार्यवाही अनिवार्य रूप से की जानी है। छात्र के बायोमेट्रिक आन्थेन्टिकेशन हेतु छात्रों की संख्या के आधार पर डिवाइस लिये जाने हेतु शिक्षण संस्थायें आवश्यक कार्यवाही करें। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त AISHE CODE समयान्तर्गत प्राप्त करने तथा जिन संस्थाओं को दो या दो से अधिक विश्वविद्यालय से सम्बद्धता होने पर समस्त विश्वविद्यालय को AISHE CODE में अपडेट करना शिक्षण संस्था हेतु अनिवार्य है। वित्तीय वर्ष 2025-26 से NAAC/NBA ग्रेडिंग प्राप्त करने वाले शिक्षण संस्थाओं को अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृत्ति दिये जाने का प्रावधान है। अतः NAAC/NBA आदि ग्रेडिंग की सूचना समस्त शिक्षण संस्थानों से प्राप्त कर एन०आई०सी० द्वारा विकसित साफ्टवेयर में दर्ज किया जाना अनिवार्य है। वित्तीय वर्ष 2025-26 से OTR (One Time Registration) की व्यवस्था स्टेट पोर्टल पर की जा रही है। छात्रों को सर्वप्रथम NSP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हुए स्टेट पोर्टल पर आवेदन पत्र भरना होगा। NSP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एक बार ही होगा, जिसके उपरान्त स्टेट पोर्टल पर छात्र का व्यक्तिगत विवरण स्वतः अपडेट हो जायेगा।