18 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस (पुरुष एवं महिला) हाकी प्रतियोगिता का एसपी ने किया शुभारंभ

( आगरा जोन की टीमों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग )

कासगंज ! आज सोमवार को आगरा जोन की 18 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस (पुरुष एवं महिला) हाकी प्रतियोगिता आगरा जोन-2025 का आयोजन नवीन पुलिस लाइन, जनपद कासगंज में शुभारम्भ किया गया । पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ कर खिलाड़ियों को दी गयी शुभकामानायें ।
प्रतियोगिता में आगरा जोन की पुलिस टीमों (पुरुष/महिला) द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है । उक्त 03 दिवसीय प्रतियोगिता दिनांक 02-06-2025 से प्रारम्भ होकर दिनांक 04-06-2025 को समापन होगा । प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आज पुरुष वर्ग में जनपद अलीगढ़ व फिरोजाबाद के बीच खेला गया जिसमें जनपद फिरोजाबाद पुलिस हाकी टीम 5-0 से विजयी रही व शाम को आगरा बनाम फिरोजाबाद की टीम के बीच मैच खेला जायेगा ।
आयोजन के दौरान राजेश कुमार भारती अपर पुलिस अधीक्षक एवं सुश्री शाहिदा नसरीन, सुश्री ऑचल चौहान , संदीप वर्मा पुलिस उपाधीक्षकगण, श्री रविन्द्र कुमार मलिक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन कासगंज,उदघोषक अतुल चाहर व निर्णायक मण्डल के सदस्यगण/खिलाड़ी मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks