लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती

एटा,प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी, एटा के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि द्वारा आयोजित लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती गांधी मार्केट सत्या बहन पूर्व सांसद के निवास स्थान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी एटा के नेतृत्व में गांधी मार्केट स्थित पूर्व सांसद श्रीमती सत्या बहन के निवास पर पाल समाज के सदस्यों के साथ अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर फूल चढ़ाए गए और पुष्पांजली अर्पित की।
विनीत पाराशर बाल्मीकि शहर अध्यक्ष एटा ने कहा कि गरीबों, महिलाओं और समाज कल्याण के कार्यों को याद किया, जैसे: – महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्पित जीवन।- देशभर में कुओं, बावड़ियों का निर्माण। – सोमनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिरों का जीर्णोद्धार।
राहुल गांधी व अजय राय का संदेश:- ठाकुर अनिल सोलंकी (पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष) ने पाल समाज को कांग्रेस नेतृत्व का संदेश साझा किया।
प्रवेश राजपूत जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस ने अहिल्या बाई होलकर के दिलो में गरीबों,जरूरत मन्दो,असहाय लोगों के लिए दया और परोपकार की भावना कूट कूट कर भरी थी।
*उपस्थित गणमान्य व्यक्ति – अशोक पाल (प्रधान), आनंद पाल बघेल फौजी, चंद्रकांत गांधी (एडवोकेट), श्रीमती ज्योति सोलंकी (एडवोकेट), योग गुरु योगेशर सिद्धार्थ शिव, नेमा दिवाकर आदि ने विचार रखे।
विचार गोष्ठी में अन्य उपस्थित लोगों में ओमप्रकाश सिंह तोमर,जितेंद्र राना ,भोला गुप्ता, दिनेश सागर, प्रमोद कठेरिया,पंकज गौतम, रुखसाना अब्बासी ,द्रोपा देवी,निर्मला दिवाकर,ज्योति सागर,दिनेश सागर,राजेश बघेल,राजेश यादव,वीरेश कश्यप,आशू कुमार आदि।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks