आगरा के विद्या नगर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

#Agra….

फोन पर हुई दोस्ती, चार बच्चों की मां का 10 साल छोटे लड़के पर आया दिल, फिर ले ली जान
◾आगरा के विद्या नगर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
◾प्रेम संबंध के शक में मार डाला
◾दोनों आरोपी किए गिरफ्तार
जिस प्रेमी के लिए चार बच्चों की मां ने अपना परिवार छोड़ दिया, उसी ने जान ले ली। एत्माद्दौला क्षेत्र के विद्यानगर में हुए पुष्पा हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसके कथित पति मुकेश और उसके भाई राजपाल को गिरफ्तार किया है। 
दोनों ने पुष्पा के कुछ लोगों से प्रेम संबंध के शक में हत्या की थी। मुकेश ने उसके पैर पकड़े थे, राजपाल ने दुपट्टे से गला घोंटा था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर लिया है। आरोपी मुकेश की पुष्पा से फोन पर दोस्ती हुई थी। वह उससे 10 साल छोटा है। 
विद्या नगर में रविवार को पुष्पा (40) का शव घर में मिला था। वह कथित पति मुकेश के साथ किराये के मकान में रहती थी। दो माह से मुकेश का भाई राजपाल भी साथ रह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या आया था। पुलिस को मुकेश मिला। उसने बीमारी से मौत की आशंका जाहिर की। पुलिस को उस पर शक था। राजपाल फरार था। सोमवार को दोनों गिरफ्तार कर लिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks