एसएसपी प्रयागराज अभिषेक दीक्षित निलम्बित

*#Lucknow….* *सीएम योगी आदित्यनाथ का चला हंटर* *एसएसपी प्रयागराज अभिषेक दीक्षित निलम्बित* अपराध नियंत्रण के साथ कानून व्यवस्था बनाने में हुए फेल उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मामले में जरा भी भी लापरवाही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बर्दाश्त नहीं है। प्रयागराज में अपराध नियंत्रण के साथ ही कानून व्यवस्था बनाने में भी फेल साबित होने वाले एसएसपी अभिषेक दीक्षित को सीएम योगी आदित्यनाथ ने निलम्बित कर दिया है। निलम्बन की अवधि में अभिषेक दीक्षित डीजीपी कार्यालय से अटैच रहेंगे। उन पर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था में शिथिलता व भ्रष्टाचार आदि के गंभीर आरोप हैं। उन पर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी गंभीर आरोप है। शासन एवं मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग के साथ बैंक व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसके साथ ही प्रयागराज में बाइकर्स गैंग की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम में भी एसएस की कार्रवाई लगभग शून्य के बराबर रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks