नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया

मुख्य सचिव ने जनपद भ्रमण हेतु नामित नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया

अधिकांश जनपदों में जल जीवन मिशन से संबंधित परियोजनाओं, गौ-आश्रय स्थलों तथा बडी और प्रमुख निर्माण परियोजनाओं की स्थिति संतोषजनक

दिनांकः 29 मई, 2025

लखनऊः मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने जनपद भ्रमण हेतु नामित नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि नोडल अधिकारियों द्वारा अच्छी तरह से निरीक्षण कर यथास्थिति का आकलन किया गया। उनके द्वारा किये गये निरीक्षण से सुधार की प्रक्रिया को और बल मिलेगा।
उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारियों द्वारा प्रेषित निरीक्षण आख्याओं का संकलन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को नोडल अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों और जनपदों को भी प्रेषित कर दिया जाये, ताकि उनके द्वारा सुधारात्मक कदम तत्काल उठाये जा सकें।
फीडबैक के दौरान अधिकांश नोडल अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि पेयजल परियोजनाओं में जलापूर्ति, गौ संरक्षण केन्द्रों व निर्माण परियोजनाओं की स्थिति संतोषजनक पायी गई। नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति हो रही है। गौशालाओं में पर्याप्त छाया, भूसा व पानी की व्यवस्था पाई गई। गौशालाओं में भूसे का पर्याप्त भण्डारण है और चौकीदार मौजूद था और उन्हें समय पर मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से सकारात्मक फीडबैक प्राप्त हुआ। निर्माण परियोजनाएं भी माइल स्टोन के अनुसार प्रगति पर हैं। कुछ स्थानों पर मामूली कमियां देखी गईं, जिनके सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये गए हैं।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा विकास कार्यों की हकीकत तथा जनता का फीडबैक जानने के लिए सभी जनपदों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गये थे। इन अधिकारियों को दिनांक 24 व 25 मई, 2025 को जनपद भ्रमण कर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निरीक्षण अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था।

बैठक में एमडी जल निगम (ग्रामीण) श्री राज शेखर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks