
एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा युवती के साथ हुयी लूट के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे शातिर बाल अपचारी लुटेरे गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चोरों/लुटेरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तीन शातिर बाल अपचारी लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 08.09.2020 को वादिया सरोज देवी पत्नी अंतराम निवासी ग्राम शीतलपुर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 08.09.2020 को वह अपने बच्चे को दवा दिलवाने एटा आई थी जैसे ही अलीगंज तिराहे पर पहुंची तभी सामने से आ रहे तीन लडकों ने वादिया को धक्का देकर मोबाइल व पर्स लूटने की कोशिश की वादिया के शोर मचाने पर वहां आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई जिसे देख वह तीनों मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर *थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 602/2020 धारा 393 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुये घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। दिनांक 08.09.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अलीगंज तिराहे के पास से तीनों बाल अपचारीगणों को समय करीब 12:40 पर गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।