हजारों किसानों के दबाव में गेट खुलवाकर हुई पंचायत में 1 सप्ताह में समस्या समाधान का आश्वासन दिया

अखिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तावित जलेसर तहसील के घेराव से प्रशासन के हाथ पैर फूले तहसील के सभी गेट कराए बंद हजारों किसानों के दबाव में गेट खुलवाकर हुई पंचायत में 1 सप्ताह में समस्या समाधान का आश्वासन दिया

विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग वाइज घेराव करेंगे किसान एवं गठबंधन के आव्हान पर 14 सितंबर तक गांव गांव किसान विरोधी अध्यादेश रद्द करें को प्रदर्शन करेंगे किसान

एटा।आपको अवगत कराना है कि कल दिनांक 7 सितंबर 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रस्तावित जलेसर तहसील के घेराव से प्रशासन के हाथ पैर फूल गए आनन-फानन में प्रशासन ने तहसील के सभी गेट बंद कर पूर्णरूपेण पुलिस सुरक्षा कवच तैयार कर सुरक्षित घेरा बना लिया पर प्रशासन द्वारा कल दिनांक को जारी किए गए नोटिस के बाद आक्रोशित हजारों किसानों का जत्था एक साथ जब तहसील पर पहुंचा तो किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर था अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो तहसील हम किसान मजदूरों के लिए है उसे आज हमारे आने पर बंद कर दिया गया है अगर प्रशासन की यही मंशा है तो हम लोग भी बाहर से गेट पर ताले डालकर परमानेंट बंद करने का काम करेंगे आनन-फानन में अधिकारियों ने तत्काल गेट खुलवाकर किसानों को अंदर घुसने दिया उसके बाद तहसील के बरामदे में जमकर सारे दिन पंचायत चली जहां किसानों ने समस्या समाधान न होने की स्थिति में जेल भरो आंदोलन की घोषणा की उसके बाद प्रशासन की तरफ से उप जिलाधिकारी जलेसर एवं क्षेत्र अधिकारी सदर जी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसानों के समक्ष प्रस्तुत कर 1 सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया और लंबित समस्याओं के लिए जिला अधिकारी एटा से वार्ता कर तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया दो पक्षी वार्ता से संतुष्ट किसानों ने घेराव कार्यक्रम को फ़िलहाल रद्द करते हुए उप जिलाधिकारी जलेसर एवं क्षेत्राधिकारी सदर एटा का आभार व्यक्त किया और 1 सप्ताह बाद पुनः अग्रिम निर्णय लेने की किसानों के बीच सहमति बनी अंत में जिला अधिकारी एटा के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी जलेसर को सोंप निम्नलिखित मांगों को प्रमुख रूप से उठाया प्रदर्शन से 1 दिन पूर्व रात्रि को मिले नोटिस के उपरांत संगठन द्वारा जेल भरो आंदोलन सहित चक्का जाम की घोषणा को मद्दे नजर रखते हुए 5-5 कार्यकर्ता आगरा अलीगढ़ हाथरस फिरोजाबाद मैनपुरी कासगंज से भी बुलाए गए जिससे स्थिति बिगड़ने पर वहां के समस्त संगठन को तत्काल सूचना करने में सहयोग करें संगठन ने किया खाद्य एवं रसद विभाग विद्युत विभाग जल निगम कृषि विभाग उद्यान विभाग पशुपालन विभाग सिंचाई विभाग लघु सिंचाई सहित आदि विभागों में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है संगठन के कार्यकर्ता अब एक-एक विभाग का घेराव कर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का काम करेंगे जिसमें समस्त कार्यकर्ता एवं किसान मजदूरों का सहयोग चाहता पड़ती है अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक सरदार सिंह जी के आवास पर 14 सितंबर तक गांव गांव किसान विरोधी अध्यादेश को रद्द कराने के लिए प्रदर्शन किए जाएंगे सभी संगठन एवं सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है अधिक से अधिक सफल बनाने का प्रयास करें ताकि सरकार से पीछे हटने के लिए बातें हो खेत में किसान और खेती को बचाया जा सके।

01 :- खाद के थोक विक्रेता एवं फुटकर विक्रेताओं द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों की मिलीभगत से खाद को ब्लैक में बेच कर किसानों की करोड़ों रुपए की लूट की जा रही है दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ।

02 :- किसानों को सरकार ने 10 घंटे विद्युत सप्लाई की घोषणा की है लेकिन किसानों को 3 से 4 घंटे से अधिक सप्लाई नहीं मिल रही है जिससे किसानों की फसल सूख रही है।

03 :- नहर राजबाहों में टेल तक पानी नहीं आ रहा है सिंचाई विभाग के अधिकारी ऑफिस में बैठकर फर्जी रिपोर्ट लगाकर सरकार को गुमराह कर रहे हैं एक तरफ गंगा यमुना में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जबकि एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस के तमाम राजवाह माइनर सूखी पड़ी है।

04 :- धनपाल सिंह पुत्र दाताराम निवासी नगला दयाराम (नगला पिपरी) बेरनी जलेसर का लगभग 35 वर्ष पुराना विद्युत कनेक्शन प्रशासन ने घरों के नलों मैं पानी नहाने का आरोप लगाकर विद्युत कनेक्शन काट दिया है जल की किसान की फसल सूख रही है कनेक्शन जुड़वा या जाए तथा दोषियों को कठोर कार्रवाई की जाए।

05 :- स्टेट बैंक मुख्य शाखा जलेसर मैनेजर द्वारा रिश्वत ना मिलने की वजह से वीरेंद्र वर्मा ग्राम लड़ाई का केसीसी एवं विकास पुत्र मनीराम निवासी पटना को शिक्षा ऋण नहीं दिया है।

06 :- विकासखंड अवागढ़ के गांव नगला राना से नगला गड़ा तक संपर्क मार्ग को डामरीकरण कराया जाए प्रधान नगला घड़ा सती माता के मंदिर के पास टूटा हुआ खरंजा सही कराया जाए।

07 :- सदर तहसील के गांव आसपुर में पानी निकास नाला न होने की वजह से ग्रामीणों के समक्ष बहुत बड़ा संकट चल रहा है जिससे गांव महामारी सहित विषैले सापों के द्वारा का काटने के कारण जन हानि हो सकती है समस्या का शीघ्र निदान कराया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, अवधेश गुप्ता राष्ट्रीय सचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, संजीव यादव प्रदेश महासचिव, बब्लेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश भाई युवा राष्ट्रीय महासचिव, सोनू आजाद युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, विनय एडवोकेट प्रदेश प्रवक्ता, अवधेश कुमार, जीतू भाई, बबलू नागर, आशुतोष, आशुतोष अरविंद बघेल आशु भाई वीरेंद्र वर्मा दोजीराम कुशवाहा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks