नगला घनश्याम में राशन डीलर चुनाव में पारदर्शिता पर उठे सवाल

एटा,जलेसर देहात: नगला घनश्याम में राशन डीलर चुनाव में पारदर्शिता पर उठे सवाल

आज नगला घनश्याम गांव में जलेसर देहात के अंतर्गत राशन डीलर की दुकान के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दुकान को पाने के लिए कई पात्र ग्रामीणों ने आवेदन किया था। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा अपने करीबी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चयन प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।

ग्रामीणों ने इस पक्षपातपूर्ण रवैये का विरोध किया और निष्पक्ष चुनाव की मांग की, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया। जनता की आवाज़ को अनसुना करना और एकतरफा निर्णय लेना न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है, बल्कि ग्रामीण जनता के अधिकारों का हनन भी है।

गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए, ताकि योग्य और जरूरतमंद व्यक्ति को ही दुकान मिल सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks