अखिलेश-मुलायम सिंह के करीबी व एमएलसी एसआरएस यादव की संक्रमण से मौत

*#Lucknow….* *अखिलेश-मुलायम सिंह के करीबी व एमएलसी एसआरएस यादव की संक्रमण से मौत* उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण की चपेट में आने से कई कोरोना योद्धाओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई नेताओं ने भी दम तोड़ दिया है।  विधान परिषद सदस्य और समाजवादी पार्टी के कार्यालय प्रभारी श्रीराम सिंह यादव का निधन हो गया है। बीती रात एसजीपीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी श्रीराम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी में एसआरएस के नाम से जाना जाता था 87 वर्षीय एसआरएस यादव को अधिकतर लोग बाबूजी कहते थे। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks