
#Lucknow….
कुलदीप सेंगर मामले में तत्कालीन डीएम और दो एसपी को माना गया दोषी
तीनों पर कार्रवाई की सिफारिश
उन्नाव दुष्कर्म मामले में सीबीआई ने तीन महिला अधिकारियों को लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। इनमें उन्नाव की डीएम रहीं अदिति सिंह और दो आईपीएस अधिकारी नेहा पांडेय व पुष्पांजलि सिंह शामिल हैं। सीबीआई ने इनके अलावा तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की है