
#Agra….
दो बच्चों संग कलक्ट्रेट पहुंची महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, मच हड़कंप
आगरा के कलक्ट्रेट परिसर में महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। महिला थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली है। वह अपने दो बच्चों के साथ पहुंची थी। उसका कहना है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए उसे यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस अधिकारी उसे पूछताछ कर रहे हैं।