राकेश कश्यप व राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप एवं पदाधिकारीगण

राष्ट्रीय सामाजिक समरसता सम्मेलन में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्रा द्वारा सम्मानित किए गए अ. भा. कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कश्यप व राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप एवं पदाधिकारीगण

दिल्ली ! गत रविवार को दिल्ली के पंत रोड पर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में श्री अरुण दीक्षित द्वारा स्थापित भगवान परशुराम सेवा संस्थान के बैनर तले संचालित सामाजिक चेतना मंच द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक समरसता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया ! जिसकी अध्यक्षता राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य तथा भाजपा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी ,विधायक कासगंज देवेंद्र राजपूत, विधायक अमापुर हरिओम वर्मा द्वारा सहभागिता की गई ! जिसमें 22 प्रदेशों के सभी धार्मिक एवं जातीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ! इसी क्रम में अखिल भारतीय कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप सहित संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ऋतुराज कश्यप एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप तथा उत्तराखंड की संगठन प्रभारी एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप सहित उत्तराखंड कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद कश्यप एवं उत्तर प्रदेश कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कश्यप द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक समरसता सम्मेलन में अपने सैकड़ो साथी सहित भागीदारी की गई ! इस अवसर पर विगत विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली विधानसभा में भाजपा का शानदार ऐतिहासिक विजय परचम फहराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए अखिल भारतीय कश्यप निषाद संगठन के सभी पदाधिकारियो को राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा तथा दिल्ली प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा उत्साह वर्धन कर प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks