
एटा! कल रविवार को भगवान परशुराम सेवा संस्थान के बैनर तले संचालित सामाजिक चेतना मंच द्वारा भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कार्यालय 14 पंडित पंत मार्ग पर प्रस्तावित राष्ट्रीय समरसता सम्मेलन जिसकी अध्यक्षता राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा द्वारा की जा रही है , साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष जी मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं ! राष्ट्रीय समरसता सम्मेलन जिसमें 36 समाजों के जातीय संगठन के पदाधिकारीगण भाग ले रहे हैं, उसी में अखिल भारतीय कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप एवं संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव ऋतुराज कश्यप तथा दिल्ली प्रदेश संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप का दिल्ली प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली विधान सभा के चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ! ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय समरसता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सांसद सहित उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य एवं दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता , दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज एवं पूर्व मंत्री अशोक बाजपेई सहित तमाम राजनीतिक हस्तियां सहभागिता कर रही है !