अनपढ़ कहने पर छोड़ दिया ससुराल, कूड़ा इकट्ठा कर प्रियंका ने पास की 10वीं परीक्षा

​महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स में पुणे की प्रियंका कांबले की कहानी देश के लाखों स्टूडेंट्स के लिए बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम और लगन से एक नई मिसाल कायम की है। ​

​दरअसल, 27 वर्षीय प्रियंका पुणे नगर निगम (पीएमसी) की सफाई कर्मचारी हैं। वह नौकरी के साथ-साथ अपनी पढ़ाई, अपने बेटे का पालन-पोषण और घरेलू कामकाज भी संभाल रही हैं।​

​प्रियंका ने बचपन में पढ़ाई छोड़ दी थी। शादी के बाद सुसराल वाले उन्हें अनपढ़ होने का ताना दिया करते थे। इसके चलते न केवल अपना ससुराल छोड़ दिया, बल्कि पुणे में कूड़ा बीनने का काम भी करने लगी।​

​प्रियंक को बाद में एहसास हुआ बिना शिक्षा के कोई प्रगति नहीं कर सकता है। ऐसे में उन्होंने रमाबाई रानाडे स्कूल में दाखिला ले लिया। अब उन्होंने एसएससी परीक्षा में 48 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वह आगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनना चाहती हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks