शुद्ध पेयजल आपूर्ति एवं नाला-नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था सम्बन्धी समीक्षा बैठक

एटा,सत्यप्रकाश पटेल जी विशेष सचिव महोदय नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा आज दिनांक 11 मई 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार एटा में आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत प्रदेश के नगरीय निकायों द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति एवं नाला-नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था सम्बन्धी समीक्षा बैठक की गई बैठक में श्री लालता प्रसाद शाक्य ADM (F/R), श्री वेद प्रिय आर्य ASDM/ E.O नगर पालिका परिषद एटा, नगर पंचायत निधौली कलां, श्री राजकुमार मौर्य SDM/E.O नगर पंचायत सकीट, श्री सतीश कुमार SDM/E.O नगर पंचायत मिरहची, श्री प्रधुमन कुमार E.O नगर पालिका जलेसर, श्री कृष्णप्रताप सरल E.O अलीगंज/जैथरा/राजा का रामपुर, श्री स्वदेश आर्य E.O. नगर पंचायत अवागढ़, श्री सुभाषवीर सिंह पी. ओ. डूडा एटा/कासगंज, श्री मनोज दीक्षित एल.बी. सी. एटा, श्री सुरजीत सिंह डी.पी.एम एटा, मौ. तारिक अली अधिशासी अभियन्ता जल निगम नगरीय एटा व जनपद कासगंज की निकायों से श्री कुलदीप कुमार SDM/E.O nagar पंचायत सहावर व सिढपुरा, श्री प्रदीप कुमार विमल SDM/E.O नगर पंचायत पटियाली, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव E.O नगर पालिका परिषद कासगंज, व जनपद एटा/कासगंज की निकायों के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे बैठक के उपरान्त विशेष सचिव महोदय द्वारा नगर पालिका परिषद एटा के विक्टोरिया पार्क (शहीद पार्क) में निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व वार्ड 12 में जे. एल. एन. डिग्री कॉलेज के निकट नाले की सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks