
: Sun, May 11, 2025
Mothers Day 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सरहद पर हमारे देश के जवान अपनी ‘भारत माता’ की रक्षा के लिए जान की परवाह ना करते हुए दुश्मनों का डटकर सामना कर रहे हैं। हिंदुस्तान की धरती का बाल भी बांका ना हो इसलिए हमारे सैनिक पूरे तन-मन के साथ बार्डर पर शत्रुओं के छक्के छुड़ा रहे हैं।
हिंदुस्तान ने एक नहीं कई बार ये साबित किया है कि ‘भारत माता’ की ओर जो भी गलत निगाहों से देखेगा, उसके नेत्रों को फोड़ दिया जाएगा। आज ‘मदर्स डे’ है यानी कि मां के सम्मान का दिन।
मां का दर्जा तो भगवान से भी बड़ा माना गया है, तो इस पावन दिन पर जानते हैं ‘भारत माता’ के बारे में कुछ खास बातें।
भारत माता एक राष्ट्रीय अवतार के रूप में चिन्हित हैं
आपको बता दें कि जब देश में आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी, उसी समय हमारे देश को ‘भारत माता’ माना गया था। भारत माता एक राष्ट्रीय अवतार के रूप में चिन्हित हैं, आम तौर पर वो लाल या भगवा रंग की साड़ी पहने और हाथों में तिरंगा लिए नजर आती हैं। मां की ये छवि बेहद ही मोहक और प्रभावी है। देशभक्ति, त्याग, सेवा और निष्ठा की प्रतीक भारत माता का जिक्र 19वीं सदी के बंगाली साहित्य में मिलता है।