सेवानिवृत शिक्षकों का विदाई समारोह कर किया सम्मान

गंजडुंडवारा ( कासगंज ) गत बुधवार को खंडशिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षिकाओं का सम्मान एवं विदाई समारोह उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (दिनेश चंद्र शर्मा गुट)द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुहम्मद अली ताज ने किया।कार्यक्रम में मुख़्य अतिथि के रूप में खंडशिक्षा अधिकारी आरती चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविन्द कुमार शर्मा और ज़मीर आलम खां सह संयोजक उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-कासगंज उपस्थित रहे।सेवानिवृत्त शिक्षक जय लाल कश्यप बाबाजी,शिक्षिका निगहत शाहीन,अस्लीम फातिमा,शिक्षक सज्जाद अली,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुहम्मद हनीफ को उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गंजडुंडवारा के अध्यक्ष अलीम रज़ा एवं महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा ने खंडशिक्षा अधिकारी आरती जी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं तस्वीरें भेंट कर सम्मानित किया,तदुपरांत अन्य शिक्षक ललित कुमार पंकज ने भी उपहार देकर सम्मानित किया,अध्यक्ष अलीम रज़ा ने मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी को मोमेंटो एवं छाया चित्र भेंट कर व शाल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया, विशिष्ट अतिथि अरविंद शर्मा एवं ज़मीर आलम खां को खंडशिक्षा अधिकारी ने स्मृति चित्र भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में शिक्षक ब्रजेश्वर नाथ उपाध्याय गंगा जमुनी तहजीब पर कविता गायन किया शिक्षक व एस आर जी जितेंद्र विमल ने भी कविता पाठ किया कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष अलीम रज़ा ने उपस्थित जनों का आभात व्यक्त किया,कार्यालय कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।कार्यक्रम में महेश गौतम,रविन्द्र कुमार,अध्यक्ष राकेश कुमार,महमंत्री पवनेश कुमार,यशपाल सिंह,राजपाल सिंह,सुनील सिंह,सुधाकर चौहान,मु०मुबीन,अनवर हिलाल,अखिलेश कुमार,अभिजीत कुमार,योगेन्द्र कुमार, हिना खातून,दिनेश कुमार,रामा सिंह,हंसमुखी,सोनू निगम,अशोक कुमार,अनीस,सफदर खां,दुशासन,प्रभात,पंकज कुमार,अवनीश,मुकेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks