
कासगंज। भारत ने पाकिस्तान से गत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। सुबह जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को हमले का बदला लेने की जानकारी हुई तो वह खुश दिखाई दिए। दोपहर में जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर तिरंगा लहराकर व नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पत्रकारों से वार्ता की और खुशी के पलों को साझा किया।
बुधवार को जिला कार्यालय पर उपस्थित भाजपा क़े एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सशस्त्र बल ने इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। सेना ने आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया। तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया। भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए स्थान का चयन किया था। इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रमेश साहू, रत्नेश कश्यप, शिव कुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, शरद गुप्ता, केपी सिंह, रानू वर्मा, अनुरोध प्रताप सिंह, जय सिंह वर्मा, दीपक गुप्ता, शैलेंद्र यदुवंशी, कुलदीप प्रतिहार, विजयलक्ष्मी कश्यप, डा. खूब सिंह लोधी, शांतनु चौधरी, तारिक सिद्दीकी, अल्लादीन सैफी, आलोक कुलश्रेष्ठ, प्रदीप चौहान, श्यामू यादव, पवन यादव, कृपाशंकर गोला, सुमित कुमार, दिनेश भास्कर, अरुण पुंधीर, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।