भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बताई सिंदूर की कीमत ………………….शिवांग गुप्ता

एटा ! ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादीयों और उनके ठिकानों पर जो भयावह एयर स्ट्राइक द्वारा गोला बारी और हमला हुआ है,विश्व हिन्दू परिषद्,बजरंग दल कार्यकर्ताओं में उससे उत्साह और खुशी की लहर है। शिवांग गुप्ता जिलामंत्री विश्व हिन्दू परिषद् ने भारत सरकार, प्रधानमंत्री मोदी का आभार तथा भारतीय सेना के साहस पराक्रम से गौरवान्वित होकर कहा 22 अप्रैल 2025 को भारतीय माताओं,बहनों का सिंदूर आतंकियों ने पोंछा था। आज उसी सिंदूर का संदेश सुदूर में पहुंचा दिया है, भारतीय सेना ने सिंदूर की कीमत पाकिस्तान को बता दी है। जिन माताओं ,बहनों का सिंदूर पोंछते हुए यह कहा गया था हम तुम्हें नहीं मारेंगे जाकर अपने देश के प्रधानमंत्री को बता दो। पाकिस्तान में घुसकर आज उन्हीं आतंकियों के सरगनाओं के ठिकानों सहित उनको खत्म कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको जवाब दे दिया है । हिन्दू माता बहनों के सुहाग की कीमत उन आतंकवादीयों और उनके आकाओं को भारतीय सेना ने बता दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks