मेरठ।

भारत और पाकिस्तान सीमा पर चल रहे तनाव के चलते सीएमओ अशोक कटारिया ने सभी पंजीकृत निजी चिकित्सालयों को दस बेड आरक्षित रखने का निर्देश दिया है।
भारत और पाकिस्तान सीमा पर चल रहे तनाव के चलते सीएमओ अशोक कटारिया ने सभी पंजीकृत निजी चिकित्सालयों को दस बेड आरक्षित रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। इसके चलते तैयारियां शुरू की गईं हैं।
बुधवार को सीएमओ अशोक कटारिया ने बताया कि निजी अस्पताल संचालकों को अस्पताल में सभी प्रकार की जरूरी दवाएं उपलब्ध रखने का भी निर्देश दिया गया है। जिससे सरकारी अस्पताल से रेफर होकर आने वाले मरीजों को तुरंत इलाज मुहैया कराया जाए। अस्पताल में उपकरण आदि की भी उपलब्धता सुनिश्ति की जाए।
इसके अलावा अस्पतालों में 24 घंटे इलाज का बंदोबस्त किया जाए और पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। सभी ग्रुप का रक्त होना भी आवश्यक है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर रक्तदान शिविर लगाए जाएं।
सीएमओ ने कहा कि उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। लापरवाही बरतने वालों चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।