पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर की एयर स्ट्राइक, 9 ठिकानों को बनाया निशाना, कांप उठा दुश्मन

रात दो बजे भारत ने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर की एयर स्ट्राइक, 9 ठिकानों को बनाया निशाना, कांप उठा दुश्मन

पहलगाम हमले को लेकर जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय बलों ने उन आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया है, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया था।
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कुल मिलाकर नौ जगहों को निशाना बनाया गया है। हमारी कार्रवाई केंद्रित, पहले से तय की हुई और प्रकृति में गैर-उग्र रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने टारगेट के चयन और हमले के तरीके में काफी संयम दिखाया है। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि जल्द ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगीl

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks