संसार पाठक बने प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं प्रवक्ता

नई दिल्ली:
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (Bhartiya Media Foundation) उत्तर प्रदेश में अपने संगठन के विस्तार और पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए एक मजबूत संघर्ष की रणनीति तैयार कर रहा है। इसी क्रम में संगठन में कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार संसार पाठक को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विंध्याचल मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे पत्रकार संसार पाठक को पदोन्नत करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन का उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई है, जिसमें राष्ट्रीय चेयरमैन एवं संस्थापक मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार मौर्य, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत साहू एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम रंजन झा, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा, केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीराम केसरी, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय जॉइंट अध्यक्ष मदन मोहन पाठक, राष्ट्रीय जॉइंट अध्यक्ष राजेंद्र वाघ, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मयंक उपाध्याय जी, महिला सेल की राज्य चेयरमैन मीरा कौशिक जी,केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के मुख्य सचिव कमलेश पाठक और केंद्रीय अनुशासन समिति के मुख्य सचिव दीपक कुमार गुप्ता, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन निशाकांत शर्मा जी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता जी , राष्ट्रीय महासचिव भोला ठाकुर जी शामिल हैं। इन सभी सम्मानित मीडिया अधिकारियों के नेतृत्व में संगठन लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रतिनिधि, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन और उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय सेठ ने इस अवसर पर बताया कि संगठन का विस्तार कार्य प्रारंभ हो चुका है और उत्तर प्रदेश में जिम्मेदार साथियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन का पुनर्गठन नए सिरे से किया जाएगा ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जा सके।
इसी कड़ी में संसार पाठक की नियुक्ति को महत्वपूर्ण बताते हुए अजय सेठ ने कहा कि पाठक ने विंध्याचल मंडल अध्यक्ष और पूर्वांचल प्रभारी के रूप में संगठन के मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी निष्ठा और कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
अजय सेठ ने यह भी बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक और केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एके बिंदुसार के नेतृत्व में विभिन्न पत्रकार संगठनों को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें भारतीय मीडिया फाउंडेशन एक अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया ताकि पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
संसार पाठक की इस नई नियुक्ति से संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है और यह संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks