पूर्व प्रधानाचार्य श्री हरिश्चंद्र शर्मा का हुआ निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के संयोजक बृजेश शर्मा को पितृशोक

आगरा। इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के संयोजक और सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश शर्मा के पूज्य पिताजी श्री हरिश्चंद्र शर्मा का मंगलवार, 6 मई 2025 को दोपहर 1 बजे निधन हो गया। वे पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे और 76 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से शिक्षा जगत, समाज और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

श्री हरिश्चंद्र शर्मा ने भदावर इंटर कॉलेज, आगरा में वर्षों तक सेवा दी और प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। शिक्षा को उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और हजारों छात्रों के भविष्य को संवारने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वे एक कुशल प्रशासक, प्रेरणादायक शिक्षक और अनुकरणीय व्यक्तित्व के धनी थे। उनके मार्गदर्शन में न केवल छात्र बल्कि शिक्षक भी सदैव प्रेरित रहते थे।

श्री शर्मा सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़े रहे। अनुशासन, समर्पण और नैतिक मूल्यों के लिए उन्हें शिक्षा जगत में सदा याद किया जाएगा।

उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार शाम उनके निवास से निकली, जिसमें परिजन, रिश्तेदार, समाजसेवी, शिक्षाविद् और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। ताजगंज मोक्षधाम पर पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया मुखाग्नि जेष्ठ पुत्र ब्रजेश शर्मा ने दी।

वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती शारदा देवी, पुत्र बृजेश शर्मा एवं विनय शर्मा, बहुएं, पुत्री मीनाक्षी शर्मा, दामाद राहुल तिवारी, नाती-पोते तथा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनकी स्मृति में शोकसभा का आयोजन बुधवार, 7 मई 2025, को सायं 4 बजे से 5 बजे तक, श्री हरीकृष्ण वरिष्ठजन सम्मान भवन, पश्चिम पुरी, सिकन्दरा, आगरा में किया गया है। परिवार की ओर से सभी स्नेहीजनों, शुभचिंतकों और परिचितों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें और प्रार्थना में सम्मिलित हों।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks