वक़्फ़ करबला कब्रिस्तान पर बनाये गए मन्दिर / समाधी सम्बंधित

आगरा की सबसे बड़ी करबला कब्रिस्तान पर माया एवं उसके पुत्रगण असामाजिक तत्वों अन्य के सहयोग से बनाये गए अवैध मन्दिर / समाधी के सम्बंध में सर्व समाज हित सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद कामिल अबुल उलाई ने दिनांक 05/05/2025 को जिला प्रशासन को पत्र जारी कर अवगत करातें हुवे कार्यवाही की मांग की थी तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई थी

मोहम्मद कामिल अबुल उलाई ने उक्त प्रकरण में एक शिकायत थाना प्रभारी थाना न्यू आगरा, राजस्व विभाग तहसील सदर आगरा, नगर आयुक्त नगर निगम आगरा, एवं वीसी आगरा विकास प्राधिकरण आगरा से की है तथा व्हाट्सप्प एवं कॉल के माध्यम से सभी उच्च अधिकारीगणों को अवगत करा दिया जिसका प्रशासन ने तत्काल ही संज्ञान लिया

आज दिनांक 06/05/2025 को एक शिकायती प्रार्थना पत्र जिला मुख्यालय आगरा में दिवस अधिकारी कृत जिलाधिकारी आगरा को शांति पूर्ण तरीक़े से दिया तथा पुनः उक्त प्रकरण से अवगत कराया तथा अवैध मन्दिर / समाधी को तत्काल 24 घंटे के अंदर ही हटाए जाने एवं दोषियों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की

दिवस अधिकारी द्वारा उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही कराते हुवे अवैध मन्दिर / समाधी एवं अतिक्रमण को हटाने एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कराये जाने का का आश्वासन दिया है

अतः मुस्लिम समाज से निवेदन है कि शांति व्यवस्था बनाये रखे

संज्ञान एवं तत्काल कानूनी कार्यवाही हेतु

  1. नगर आयुक्त नगर निगम आगरा
  2. वीसी आगरा विकास प्राधिकरण आगरा
  3. . उप जिलाधिकारी सदर आगरा
  4. सहायक पुलिस आयुक्त हरी पर्वत आगरा
  5. थाना प्रभारी थाना न्यू आगरा
  6. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आगरा

Mohd kamil abul ulai

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks