
फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। पीएसी 35वीं वाहिनी लखनऊ में तैनात सेनानायक अनूप कुमार सिंह को एसपी फतेहपुर बनाया गया है।
_उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) के नए एसपी बने अनूप कुमार सिंह की कहानी संघर्ष, मेहनत और मूल्यों की मिसाल है. एक सिपाही के बेटे से आईपीएस बनने तक का सफर प्रेरणादायक है. पिता को प्रमोशन पर स्टार पहनाने वाला यह अधिकारी अब फतेहपुर की कमान संभालेगा.