चोपन बस स्टैण्ड पर निःशुल्क प्याऊ जल सेवा का हुआ शुभारंभ

चोपन। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बस स्टैण्ड पर निःशुल्क प्याऊ जल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली के द्वारा किया गया। साथ में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह, समाजसेवी दया सिंह, जीतू सिंह, भाजपा नेता सुखनंदन चौरसिया, मनोज चौबे, सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पंचायत के लिपिक अंकित पांडेय, मैनेजर शर्मा, राधारमण पांडेय, रामनरेश चौधरी, मंसूर आलम, रिजवान अहमद,रोहित तिवारी, निशांत सिंघल, घनश्याम पांडेय एवं विकास सिंह ‘छोटकू’ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने बताया कि यह प्याऊ गर्मी के मौसम में यात्रियों व राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था हेतु लगाया गया है, जिससे आमजन को शुद्ध आरओ का शीतल जल उपलब्ध रहेगा। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के इस जनोपयोगी कार्य की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks