दूसरे दिन प्रवचन कार्यक्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सनातन धर्म को बताया विश्व का मुख्य धर्म

मां शीतला के परम भक्त मुकेश महाराज के द्वारा महाराजगंज के बरगदवा गादुर टोला में दूसरे दिन प्रवचन कार्यक्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सनातन धर्म को बताया विश्व का मुख्य धर्म।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश: सनातन राष्ट्र भारत रक्षक महा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित कथा एवं प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिला दूसरे दिन भी लोगों ने भक्ति के सागर में गोता लगाया।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं मां शीतला के अनन्य भक्त मुकेश महाराज के बरगदवा गादुर टोला में प्रवचन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ा, गादुर टोला में आयोजित इस भक्तिमय कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रोतागण पूरी तरह से भक्ति के सागर में डूबे नजर आए। अपने ओजपूर्ण वाणी से मुकेश महाराज ने सनातन धर्म की महिमा का बखान करते हुए इसे विश्व का मुख्य धर्म बताया।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, सनातन पूजा पद्धति और कर्मकांडों का पालन करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट और दुख समाप्त हो जाते हैं। श्री महाराज ने श्रोताओं को यह भी संदेश दिया कि जिस भी देवी-देवता के प्रति उनकी श्रद्धा हो, सच्चे मन से उनका स्मरण करने पर निश्चित रूप से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने भक्ति की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि सच्ची आस्था और समर्पण से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
प्रवचन कार्यक्रम में महिलाओं की भारी संख्या देखने को मिली। अपनी गहरी आस्था के साथ आई महिलाओं ने मां शीतला के चरणों में अपनी अर्जियां लगाईं और अपने जीवन के दुखों को हरने के लिए भावपूर्ण वंदना की। माना जाता है कि मां शीतला अपने भक्तों को शीतलता और आरोग्य प्रदान करती हैं, और महिलाओं ने अपनी समस्याओं के निवारण के लिए उनसे प्रार्थना की।
अपने प्रवचन के दौरान मुकेश महाराज ने देश में आतंकवाद के खिलाफ चल रही मुहिम का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने भारत के वीर सैनिकों की बहादुरी और समर्पण की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और शांति के लिए हमारे सैनिक दिन-रात सीमा पर डटे हुए हैं और उनका यह बलिदान अतुलनीय है।
महाराज ने देश के प्रत्येक नागरिक से आह्वान किया कि वे मुखर होकर भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार या सेना की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को अपने स्तर पर इन बुराइयों के खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपने दायित्वों और कर्तव्यों को समझने की आवश्यकता है और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास और सुरक्षा में अपना योगदान देना चाहिए।
एक महत्वपूर्ण बात कहते हुए मुकेश महाराज ने भाईचारे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “जहां भय हैं, वहीं भूत है।” इसका अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि यदि हम अपने मन से द्वेष, घृणा और नकारात्मक विचारों रूपी भूत को निकाल दें और आपस में भाईचारे का भाव रखें, तो सभी बुराइयां अपने आप दूर भाग जाएंगी। उन्होंने प्रेम, सद्भाव और एकता के संदेश को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
मुकेश महाराज का यह प्रवचन कार्यक्रम भक्ति, आध्यात्मिकता और सामाजिक जागरूकता का एक अनूठा संगम रहा।
कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं सनातन राष्ट्र भारत रक्षक महामोर्चा के केंद्रीय संयोजक एके बिंदुसार ने कहा कि सनातन राष्ट्र भारत रक्षक महा मोर्चा एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन सांस्कृतिक फोरम का मिशन निरंतर बढ़ता जा रहा है।
इससे सनातन धर्म विरोधियों को काफी बेचैनी हो गई है।
इसमें कई ऐसे लोग हैं जो मीडिया के आड़ में काला कारनामा करने से बाज नहीं आते।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी योजना बनाई जा रही है।
श्रद्धालुओं ने न केवल धार्मिक ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को भी समझा। कार्यक्रम का समापन शांति और सद्भाव की प्रार्थना के साथ हुआ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks