
आनंद गुजरात: तारीख 29 अप्रैल 2025 को ब्राह्मण शक्ति सेना के तत्व अवधान में आनंद जिले में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम, जिन्हें विष्णु भगवान का छठा अवतार माना जाता है, के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ब्राम्हण शक्ति सेना, आनंद जिला द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
यह शोभायात्रा शाम 4:30 बजे आजाद मैदान से प्रारंभ हुई। इसके पश्चात, शोभायात्रा वराई माता मंदिर, बैठक मंदिर, नवाँ बस स्टैंड, ग्रिड चौकड़ी से होते हुए विद्यानगर स्थित इस्कॉन मंदिर तक पहुँची।
लगभग चार घंटे तक, यानी शाम 4:30 बजे से रात 8:00 बजे तक यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा में सजे हुए रथ, पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग और भगवान परशुराम की झाँकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा के इस्कॉन मंदिर पहुँचने के बाद, रात्रि 8:30 बजे भगवान परशुराम की भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती संपन्न होने के बाद, सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का वितरण शुरू हुआ।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन में आनंद जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की। ब्राम्हण शक्ति सेना, आनंद जिला ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से…… ब्राह्मण शक्ति सेना
प्रदेश मीडिया संयोजक रीकेन दवे,आनंद जिला प्रमुख कुलदीप भट्ट, आनंद जिला उपप्रमुख प्रेमल दवे, आनंद तालुका उपप्रमुख किंजलभाई जोशी,
युवा प्रमुख आनंद जिला युवा प्रमुख जय दवे,आंनद जिला मंत्री हार्दिक भट्ट सहित भारतीय मीडिया फाउंडेशन जिला आनंद के जिला अध्यक्ष विपिन मिश्रा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिवाकर जी, अंकुश जी सहित भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।