वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुस्लिम होंगे लाभान्वित


कासगंज,पार्टी हाई कमान के निर्देश पर आज यहां सोरों गेट स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री डी पी भारती ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने संबोधन में कहा कि वक्फ बिल को लेकर विपक्षी जनता को गुमराह कर रहे हैं जबकि इस बिल के पास हो जाने से गरीब मुस्लिम समुदाय को काफी लाभ होगा । जिलाध्यक्ष भाजपा , नीरज शर्मा ने कहा कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने से तलाक शुदा महिलाओं ,अनाथ बच्चों को वक्फ की आय से लाभ मिलने वाला है कार्यशाला को अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि इस मुस्लिम हितेषी अधिनियम से चन्द लोगों ने जो लाभ लिया उस पर अंकुश लग सकेगा क्योंकि कि चंद लोग ही उस कथित वक्फ बोर्ड ज्ञकी सम्पत्तियों पर कब्जा जमाए हुए हैं और आज वे ही इस प्रयास में लगे हैं कि वे अन्य मुस्लिम समुदाय को इसका लाभ न उठाने दें और खुद ही ऐश करते रहें।
इस अवसर पर तौकीर अहमद ,अनीस अल्वी , अनीस सैफी , नौशाद खान ,असलम , आरिफ अल्वी , सलीम खां ज्ञ,कमरुल इस्लाम , मनोज चौहान ,नवल कुलश्रेष्ठ , निवर्तमान जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी , राजेन्द बौहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks