गालीबाज निरीक्षक उड़ा रहा पुलिस महानिदेशक के आदेश की धज्जियां

एटा, उत्तर प्रदेश में गालीबाज निरीक्षक उड़ा रहा पुलिस महानिदेशक के आदेश की धज्जियां।

उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों को सम्मान और सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं जो अपने ही उच्च अधिकारियों के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं ।

मामला जनपद एटा की थाना कोतवाली सकीट के प्रभारी निरीक्षक चमन गोस्वामी से जुड़ा हुआ है , जहां उन्होंने प्राइम न्यूज़ चैनल के संवाददाता
को अश्लील गालियां देते हुए अपने पूरे स्टाफ व अन्य लोगों के सामने अपमानित किया ।

पत्रकार का गुनाह केवल इतना था कि उन्होंने थाना कोतवाली सकीट पहुंच दुष्कर्म से पीड़ित नाबालिक बालक के दादा दादी के आग्रह करने पर उन्होंने उनके द्वारा बताई हुई घटना को कागज पर लिख दिया बस यही बात प्रभारी निरीक्षक को खटक गई और उन्होंने पत्रकार के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया ।

सूत्रों की माने तो गालीबाज निरीक्षक चमन गोस्वामी का व्यवहार जनता के साथ बेहद खराब रहता है जिसको पत्रकार के साथ हुई घटना पूरी तरह प्रमाणित कर रही है ।

अब सवाल उठता है कि जहां पुलिस के महानिदेशक पूर्व में ही आदेश दे चुके हैं कि पत्रकारों को सम्मान देना है , समाचार संकलन में सहयोग करना है वहीं ऐसे गलीबाज पुलिस कर्मी अपने ही उच्च अधिकारियों के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं ।
अपने उच्च अधिकारियों की आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले इस पुलिसकर्मी पर क्या कोई कार्यवाही होगी ?

ऐसे गालीबाज पुलिसकर्मी प्रभारी निरीक्षक बन जनता की कितनी सेवा करते होंगे , इसे आसानी से समझा जा सकता है ।

बड़ा सवाल – पुलिस महानिदेशक के आदेश की अवहेलना कर धज्जियां उड़ाने वाले व सार्वजनिक रूप से पत्रकार के साथ अश्लील गाली गलौज व अभद्रता करने वाले प्रभारी निरीक्षक सकीट पर कोई कार्यवाही होगी या फिर ऐसे ही उनकी दबंगई का प्रसाद पत्रकारों और जनता को मिलता रहेगा ?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks