लूट में शामिल , चार लुटेरे गिरफ्तार।

कासगंज,लूट में शामिल , चार लुटेरे गिरफ्तार।
थाना सोरों पर वादी कालीचरण पुत्र प्यारे लाल निवासी नगला गुलाब ने थाना सोरों पर एक लिखित तहरीर दी कि जब वह अपना प्रतिष्ठान बंद करके अपने घर जा रहा था तभी पांच लोगों ने उसे घेर कर डंडा सिर में मारा और रुपयों से भरा थैला लूट लिया। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सोरों पर मुअसं 206/25 धारा 309(६) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस , सर्विलांस और एस ओ जी की संयुक्त टीम द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 1.अनमोल पुत्र राजकुमार निवासी गंगेश्वर कालौनी कस्बा व थाना कासगंज 2. सचिन पुत्र ज्ञान सिंह निवासी उपरोक्त 3. विशाल पुत्र चंन्द्र प्रकाश निवासी उपरोक्त तथा नैक्स़े पुत्र वली मोहम्मद इस घटना में शामिल हैं जबकि इनका पांचवां साथी अन्य घटना में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि इनके पास से दो अदद देशी शस्त्र रायफल और तमंचा तथा चार जिन्दा कारतूस 315 , बोर ,02 लाख 27,000 रुपए एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल , तथा एक डंडा , जिसे सर मैं मार कर बैग ,छीना बरामद हुए हुए हैं। उन्होंने बताया कि राहुल नाम का व्यक्ति ,जब बैग छीन कर भाग रहा था तो कालीचरण ने खेत तक उसका पीछा किया जहां बेग की चैन खुल जाने से 43,000 रु गिर गये थे वो भी बरामद हो ग ए है। उन्होंने बताया कि अनमोल पर जनपद के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे, विशाल पर 07, सचिन पर 04 , तथा नैक्से पर ,03 मुकदमे जनपद कासगंज के विभिन्न थानों में , संगीन धाराओं में दर्ज है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks