तेज रफ्तार कार को चलाने के लिए किया गया चलान

प्रयागराज। गुरुवार को 01 चार पहिया वाहन (क्रेटा कार) रजि0नं0- UP 70 FJ 8880 के चालक द्वारा थाना सिविल लाइंस क्षेत्रांतर्गत स्ट्रेची रोड चौराहे से हीरा हलवाई चौराहा तक उक्त वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाया जा रहा था। जिससे किसी के साथ कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती थी। उक्त घटना के दृष्टिगत आईसीसीसी से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने पर भी चालक द्वारा उक्त वाहन को तेजी से व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये देखा गया। घटना प्रमाणित होने के उपरान्त थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 179/2025 धारा 281 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात उक्त चार पहिया वाहन (क्रेटा कार) रजि0नं0- UP 70 FJ 8880 के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही/अभियोग पंजीकृत करने का उद्देश्य यह संदेश देना है कि यदि कोई व्यक्ति वाहन को उपेक्षा पूर्वक लापरवाही से चलाता हुआ दिखेगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks