जनपद भदोही

आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत दंगा/बलवा से निपटने व नियंत्रण हेतु भदोही पुलिस है तैयार
श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में समस्त थानों व पुलिस लाईन में सम्बंधित क्षेत्राधिकारीगण सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा नियुक्त पुलिस बल के साथ किया गया बलवा स्कीम का पूर्वाभ्यास
दंगा नियंत्रण उपकरणों/शस्त्रों का कराया गया संचालन व दी गई जानकारी
बलवाइयों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का अलग-अलग टीमें बनाकर किया गया पूर्वाभ्यास
आमजन में सुरक्षा की भावना व समाज में भयमुक्त वातावरण का दिया गया संदेश आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था एवं समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से *श्री अभिमन्यु मांगलिक,* पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में आज दिनांक-25.04.2025 को *श्री शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा नियुक्त पुलिस बल के साथ पुलिस लाईन ज्ञानपुर परेड ग्राउंड में *"दंगा नियंत्रण स्कीम"* का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान मौजूद पुलिस अधि0/कर्मचारीगण द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया तथा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया। दंगा नियंत्रण उपकरणों शस्त्रों का संचालन कराया गया एवं जानकारी दी गई। बलवा ड्रिल/प्रशिक्षण सत्र में सभी पुलिसकर्मियों को बलवा/दंगा होने के दौरान बलवाईयो पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्यवाही को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया। बलवा ड्रिल के दौरान पायी गयी खामियों पर विस्तृत रुप से सभी पुलिसकर्मियों से फीडबैक लेकर सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही आम-जन को आश्वस्त कराया गया कि जनपद भदोही पुलिस व प्रशासन शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।