
एटा- थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, सकीट पुलिस द्वारा अथक प्रयास के बाद गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद किया गया। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट के कुशल नेतृत्व मे अभियान के तहत थाना सकीट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 61/2025 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित गुम हुए किशोर उम्र 15 वर्ष को थाना पुलिस सकीट द्वारा सर्विलांस टीम, कैमरे चैकिंग व सोशल मीडिया के माध्यम दिनांक 23.04.2025 सकुशल बरामद कर परिवारीजनों को सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल का विवरण-
- उ0नि0 राजीव पंवार
- का0 रामेश्वर सिंह