
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष 26 पर्यटकों की हत्या, वह भी उनके धर्म पूछकर, की जितनी निंदा की जाये वह कम है। इसके पीछे पाकिस्तान की कुत्सित साजिश को नकार नहीं जा सकता। यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत का। उनके अनुसार इस हत्याकांड से समूचा देश सदमे में है और इसके विरोध मे देश में सर्वत्र रोष व्याप्त है। ऐसे समय में जरूरत है देश का मुस्लिम समुदाय इसकी घोर निंदा करे,आतंकियों के समूल नाश हेतु सरकारी प्रयासों का पुरजोर समर्थन कर राष्ट्रीय एकता का परिचय दे । अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ऐसी घिनौनी हरकतों के लिए सबक सिखाया जाये और सरकार सैनिक कार्यवाही करे।