
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले
नई दिल्ली। राष्ट्रीय कार्यालय से जारी एक बयान में, बीएमएफ के संस्थापक एके बिंदुसार ने आतंकी हमले को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक चुनौती के रूप में वर्णित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए।
श्री एके बिंदुसार ने कहा कि वर्तमान में राजनीति करने की कोई आवश्यकता नहीं है और किसी भी राजनीतिक कटाक्ष से देश का भला नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इस समय, भारत सरकार के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत विरोध प्रदर्शन करने की आवश्यकता है, ताकि दुनिया को भारत की ताकत का एहसास हो सके।
उन्होंने भारत में रहने वाले सभी धर्मों और संप्रदायों के लोगों से एकजुट होकर आतंकवाद को खत्म करने के लिए आवाज उठाने का आग्रह किया।
इसके अतिरिक्त, एके बिंदुसार ने भारत सरकार से एक राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी बल (नेशनल एंटी-टेररिज्म फोर्स) का गठन करने की अपील की है। उनका मानना है कि इस तरह का एक समर्पित बल देश में आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिसमें देश के लिए करो या मरो समर्पित युवाओं की भी भर्ती की जानी चाहिए।
राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी बल (नेशनल एंटी-टेररिज्म फोर्स) को आधुनिक हथियारों से लैस किया जाना चाहिए और इसका मकसद सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ लड़ना हो खोज खोज कर आतंकवादियों का सफाया करने की जिम्मेदारी हो।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन का यह बयान पहलगाम में हुए आतंकी हमले की गंभीरता और देश की एकता और सुरक्षा के लिए आतंकवाद के खतरे से निपटने की तात्कालिकता को दर्शाता है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन का मानना है कि यह समय राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने का है।