
एटा,तहसील सदर अधिवक्ता गण की एक आवश्यक बैठक पू्र्व सूचना अनुसार
पूर्व अध्यक्ष श्री ओमकार सिंह यादव एडवोकेट के कार्यालय पर एडवोकेट ओमकार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें तहसील सदर के अधिकांश अधिवक्ता उपस्थित हुए आपसी विचार विमर्श के उपरांत सभी अधिवक्ता उप जिलाधिकारी महोदय एटा और तहसीलदार महोदय एटा से मिले और कहा कि बी सी दास एडवोकेट और उनके जूनियर कचहरी पर डीएम साहब के सामने उप जिला अधिकारी कार्यालय तहसील परिसर में आने का विरोध करते हैं और तहसील पर अध्यक्ष महोदय की बिना अनुमति के तहसील परिसर में चैम्बरका निर्माण कर रहे हैं जो कि (डीएम साहब के सामने विरोध करने के साथ साथ ) अनुचित है तहसील पर कचहरी के जो भी अधिवक्ता चैम्बर बनाएंगे वह अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र सक्सेना की संस्तुति पर तहसीलदार महोदय की अनुमति से निर्माण कार्य कर सकते हैं अन्यथा नहीं। ऐसी स्थिति में जो भी अधिवक्ता तहसील पर चैम्बर बनाना चाहते हैं वह अपना प्रार्थना पत्र अध्यक्ष महोदय को संस्तुति हेतु प्रस्तुत करें। उक्त निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया ।
पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह यादव
तहसील अधिवक्ता यूनियन जिंदाबाद
जिंदाबाद जिंदाबाद