
कानपुर में जलकर राख हुई सैकड़ों बीघा गेंहूँ की फसल
कानपुर। देहात क्षेत्र गांव औरेडी में पकी खड़ी गेहूं की करीब 500 बीघा से ज्यादा की फसल जलकर राख हो गयी तब कहीं जाकर फायर टीम की नींद टूटी, बताते हैं कि करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सारी फसल जल कर स्वाहा हो चुकी थी, किस्मत के मारे किसानों ने आर्थिक मार देने वाले इस नजारे को सिर पकड़ कर देखा।