एटा पहुँची स्पेशल जाँच टीम

एटा। लम्बे समय से फर्जीबाड़े की रेलमपेल मचाकर जेब भरने वाले शस्त्र अनुभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की आज साँसें थमती सी प्रतीत हुई हैं, कारण एटा के इस असलाह ऑफिस की जाँच करने स्पेशल टीम ने एटा में दस्तख देकर विभागीय दस्तावेजों को खंगालना जो शुरू कर दिया हैं। बरहाल देर दोपहर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह टीम दिल्ली की बताई जाती हैं जो पूर्व के साथ साथ वर्तमान में हुये शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े सहित अन्य तमाम पहलुओं की जाँच करेगी । शिकायतों और प्रकाशित समाचार के अनुसार एटा का शस्त्र अनुभाग लम्बे समय से फर्जीवाड़े के मामले में सुर्खियों में चल रहा हैं, यहाँ शिकायतों और समाचारों पर कार्यवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती की गई बाकी अब देखते हैं आगे होता हैं क्या …?