हापुड़ में प्रेमी संग फरार हुई महिला सिपाही, मंदिर में रचाई शादी…

कहानी फिल्मी है – कुछ महीने पहले तक निर्मला, नवीन के घर में किराए पर रहती थी।
किराएदार से दिल लगा बैठा मकान मालिक।
फिर मामला सबकी नजरों से बचाने के लिए निर्मला ने मकान बदल लिया, लेकिन दिल से दूर न हुई।
इस साल 16 फरवरी को नवीन की शादी नेहा से हुई।
शादी के बाद नवीन अक्सर घर से गायब रहने लगा।
नेहा को शक हुआ, कई दिन पीछा किया और आखिरकार निर्मला के साथ इश्क करते हुए पकड़ लिया।
थाने में जब मामला पहुंचा तो निर्मला ने बताया कि मार्च 2025 में उसने नवीन से मंदिर में शादी कर ली है।
चौंकाने वाली बात ये कि निर्मला पहले से शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे हैं और उसका पति किसान है।
नेहा ने पुलिस में केस दर्ज करवाया, लेकिन जैसे ही केस दर्ज हुआ,
निर्मला और नवीन दोनों फरार हो गए।
अब दो दिन से पुलिस खुद अपनी ही साथी कांस्टेबल को ढूंढ रही है।