एक लड़का ही तो मरा है, इतना भी क्या हल्ला करना.

गुजरात में राजकुमार जाट नाम का लड़का बाइक पर पिता को बैठाकर जा रहा था.

बाइक BJP विधायक के घर के पास रुकी, वहां कुछ ऐसा हुआ कि विधायक के लोग उसे घर के अंदर ले गए.

राजकुमार के घर वालों का कहना है- घर के अंदर विधायक के बेटे ने राजकुमार और उसके पिता को मारा.

दोनों गिड़गिड़ाते रहे, तब जाकर उन्हें छोड़ दिया. बाप-बेटे घर गए. राजकुमार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था तो घर के पास ही किराए के मकान में रहता था.

अगले दिन राजकुमार गायब हो गया. घर वालों ने पुलिस में शिकायत की, पुलिस ने खोजने का काम किया. 5 दिन तक कुछ पता नहीं चला.

6वें दिन पुलिस ने फोन किया और कहा कि राजकुमार की लोकेशन मिल गई है, जल्द ही घर आ जाएगा, लेकिन वो घर नहीं आया.

आखिर में 7वें दिन राजकुमार के पिता हाईकोर्ट जाने की तैयारी करने लगे, घर से निकल भी गए, तभी रस्ते में फोन आया कि राजकुमार की लाश मिल गई है, सिविल अस्पताल में पड़ी है.

अस्पताल जाने पर पता चला कि राजकुमार के गायब होने के अगले दिन ही लाश वहां लाई गई थी. पोस्टमार्टम में 17 गंभीर घाव उसकी बॉडी पर हैं.

घर वाले समझ गए कि राजकुमार की हत्या की गई है. उन्होंने फिर से पोस्ट मार्टम की बात कही तो इस बार 42 गंभीर चोट उभर कर आ गई.

परिवार वाले BJP विधायक के बेटे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, भीख मांग रहे हैं कि उन्हें न्याय दिया जाए.

लगता है, परिवार वालों पर मुकदमा लिखा जाना चाहिए. ये लोग BJP विधायक को बदनाम करने में लगे हैं.

एक लड़का ही तो मरा है, इतना भी क्या हल्ला करना.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks