नवनिर्मित जीआरपी थाना भवन का उद्घाटन

हरदोई,अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे महोदय श्री प्रकाश डी॰ द्वारा राजकीय रेलवे पुलिस हरदोई के नवनिर्मित जीआरपी थाना भवन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री प्रशान्त वर्मा, श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई श्री नीरज कुमार जादौन,श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय श्री हरिकेश यादव व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद हरदोई श्री अंकित मिश्रा उपस्थित रहे।

नवनिर्मित थाना भवन मुख्य प्लेटफ़ॉर्म पर स्थित है, जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं और पूर्णता कंप्यूटरीकृत है। जनता के लिए नया महिला हेल्प डेस्क का भी उद्घाटन किया गया।

इस दौरान श्रीमान एडीजी रेलवे महोदय द्वारा विगत में हुई एक चोरी की घटना का सफल अनावरण करने पर सराहनीय कार्य करने हेतु उ॰नि॰ मो॰ आरिफ एवं हेड का॰ सतेन्द्र वर्मा एवं कां॰ अभिषेक सिंह को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks