
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की “विधायी समाधिकार समिति” की बैठक कल 12 अप्रैल, 2025 को सर्किट हाउस, प्रयागराज के सभागार में डॉक्टर मानसिंह यादव-सभापति, समिति के सभापतित्व में आयोजित की गई है। जनपद फतेहपुर के अधिकारियों के साथ पूर्वाहन 11:00 से 11:40 तक, जनपद प्रतापगढ़ के अधिकारियों के साथ पूर्वाहन 11:50 से अपराहन 12:30 बजे तक, जनपद कौशांबी के अधिकारियों के साथ अपराहन 12:40 से अपराहन 01:20 बजे तक एवं जनपद प्रयागराज के अधिकारियों के साथ अपराहन 01:30 बजे से 2:10 बजे तक बैठक करेंगे। बैठक में राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग, गृह विभाग, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
राम आसरे