युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाल कर उपलब्धियों को गिनाया गया

कासगंज,युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाल कर उपलब्धियों को गिनाया गया। प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा तीनों विधानसभा सभाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कासगंज मुख्यालय पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई जिसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा और निवर्तमान जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने किया। तथा भाजपा का झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के युवा संयोजक अंशुल अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा बहुमुखी विकास किया गया है , कानून व्यवस्था एक दम दुरुस्त है , ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भरपूर विद्युत आपूर्ति की जा रही है भृष्टाचारी डरने लगे हैं, जनशिकायत दूर करने पर शासन द्वारा गुणवत्ता पूर्ण तरीके से ध्यान दिया जा रहा है जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks