
एटा
सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख की ठगी
◾रुपए मांगने पर आरोपितों ने दी जान से मारने की धमकी
◾पीड़ित ने चार के खिलाफ कराई एफआईआर पंजीकृत
◾पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
निधौलीकलां थाना क्षेत्र के ग्राम धोलेश्वर निवासी मुलायम सिंह के पुत्र योगेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 नवम्बर 2014 को जिला पंचायत भवन की दूसरी मंजिल पर अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किनौड़ी निवासी दीपक पुत्र रामअवतार, इसी गांव के निवासी संजीव यादव उर्फ पिंटू पुत्र शिवराज सिंह, अलीगंज पढाव अड्डा निवासी शीतल राठौर और कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांतीनगर निवासी उपेन्द्र कुमार द्विवेदी ने बुलाया और कहा कि तुम्हारी शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगवा देंगे। इसकी एवज में 6 लाख रुपए खर्च होंगे। दीपक के झांसा और लालच में आकर वादी ने आरोपी को 6 लाख रुपए दे दिए। जब समय रहते नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने रुपए वापस मांग। वादी से विश्वासघात कर ठगी करने वाले दीपक, संजीव, शीतल, उपेन्द्र ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।