दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खि़लाफ़ प्रदर्शन


लखनऊ

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह के नेतृत्व में समाजवादी महिला सभा की महिलाओं ने आज हजरतगंज लखनऊ स्थित गाँधी प्रतिमा पर काली पट्टी बांध कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खि़लाफ़ प्रदर्शन किया। रेखा गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था। महिलायें रेखा गुप्ता से मर्यादाहीन शब्दों का प्रयोग करने के लिए माफ़ी माँगने के लिए विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता शर्म करो। रेखा गुप्ता इस्तीफा दो। रेखा गुप्ता माफ़ी मांगों की तख्तियां हाथ में लेकर श्री अखिलेश यादव जी के अपमान के विरोध में आज महिलाओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ आया।
श्रीमती जूही सिंह ने कहा कि भाजपा का दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक विरोधी अलोकतांत्रिक चेहरा आज सभी के सामने स्पष्ट है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव आज देश के सर्वाधिक लोकप्रिय, जनप्रिय नेता हैं। विकास के अनेक कीर्तिमान उन्होंने अपने कार्यकाल में स्थापित किए हैं। उनका अपमान जनता नहीं सहेगी। जूही सिंह ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस का यह अलोकतांत्रिक रवैया है। यह घोर निंदनीय है।
प्रदर्शन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव, किन्नर पायल सिंह, सुमैया राणा, काज़मीन जहाँ, जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, नगर अध्यक्ष मुन्नी पाल, वंदना चतुर्वेदी, राजबाला रावत, रिंकी सिंह, उषा सेन, सुभांगी द्विवेदी, शर्मिला महाराज, फारूख जहां, महनाज ख़ान, ममता सिंह, वीणा रावत, विजय लक्ष्मी, निकहत सिद्दीकी, जाह्नवी सिंह यादव, पूजा यादव बुंदेलखंडी, रमा यादव, शीला यादव, ममता शर्मा, अंजू यादव, अर्चना रावत, कालिंदी भारद्वाज, मनीशा साहा, लता जैसवार, सलमा, मीना यादव, अफसर जहां, सब्बू, शीबा खान आदि सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस मौके पर मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’, फकरुल हसन चांद, अमरजीत यादव, राहुल वीर सिंह, प्रांजल यादव, आमिर तस्लीम, विदुर श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks